Connect with us

उत्तर प्रदेश

प्रतीक ग्रैंड सिटी अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी के अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन का चुनाव कल दिनांक 16.2.2025 को संपन्न हुआ और दस बोर्ड मेंबर्स का चुनाव कर लिया गया। चुने गए प्रतिनिधि हैं श्रीमती आशु,  जितेंद्र कुमार, उपेंद्र गुप्ता, आर के बिमल, हरीश उपाध्याय, सत्यब्रता मित्रा, श्रीमती दीपिका सक्सेना, अमित सिंह, नारायण सिंह,  हरपाल सिंह है।

19.11.2024 को प्रतीक ग्रैंड सिटी अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन संस्था के पंजीकरण के उपरांत 90 दिनों में चुनाव कर नए बोर्ड की गठन के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार ने ऑर्डर दिया था। पंजीकरण के बाद मेंबरशिप ड्राइव किया गया जिसमें करीब 860 मेंबर बने। 26.1.2025 को अपराह्न 2 बजे सोसायटी स्थित क्लब पूल एरिया पर सामान्य सभा कर इलेक्शन कमेटी का गठन एवं चुनाव की तारीख तय की गई। चुनाव कमेटी के पांच सदस्य राकेश शर्मा, जय कुमार शर्मा, नन्द नेगी, विकास कुशवाहा एवं त्रिम्बिका सिंह रहे। डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय, गाजियाबाद जिलाधिकारी, एसीपी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद कार्यालय, प्रतीक ग्रुप एवं थाना विजय नगर को सूचित किया गया।

सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान एवं मतगणना के बाद रात करीब 10.30 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। चुनाव में करीब 640 वोट पड़े। पूरी चुनाव प्रक्रिया क्लब पूल एरिया पर बने वोटिंग एरिया में किया गया जिसे सीसीटीवी से कवर किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *