Connect with us

इलाहाबाद

नर्सरियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर चला निगम का बुल्डोजर

गाजियाबाद(TBC News)। नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा नर्सरियों के अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही जोरों से चल रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर कवि नगर जोन की नर्सरियों पर अभियान चलाया गया। उद्यान टीम द्वारा नर्सरी की आड़ में चल रहे कार्यों को भी बंद किया गया। साथ ही नर्सरियों में से पक्के निर्माण को भी तोड़ा गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।


ऐसी नर्सरियों जो की नर्सरी की आड़ में अन्य कार्य कर रही हैं उनका अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई है। मौके पर जाकर उनके कार्य को बंद भी कराया गया।
उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज ने बताया कि विशेष अभियान कवि नगर जोन में चलाया गया। यह अभियान सभी जोन में चलाया जाएगा। नर्सरी धारकों को गाजियाबाद नगर निगम टीम द्वारा चेतावनी भी दी गई है कि वह नर्सरी के अनुबंध पर नर्सरी का ही कार्य करें।
गाजियाबाद नगर निगम उद्यान विभाग द्वारा हापुड़ चुंगी, शास्त्री नगर, नसीरपुर फाटक, डायमंड फ्लाईओवर, स्थित नर्सरियों पर विशेष अभियान चलाया गया। तोमर नर्सरी, बांके बिहारी नर्सरी, फुल कंवर नर्सरी, भारत नर्सरी, वीर नर्सरी, बनारसी नर्सरी से अवैध अतिक्रमण भी हटाया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *