Connect with us

उत्तर प्रदेश

आईटीएस स्कूल ऑफ़ मेनेजमेंट मोहन नगर में एसआईपी प्रतियोगिता ‘अनुभव – 2024’ का आयोजन

गाजियाबाद। आई टी एस स्कूल ऑफ़ मेनेजमेंट मोहन नगर गाज़ियाबाद में पोस्ट ग्रेजुएट (मेनेजमेंट) छात्रों के लिए एसआईपी प्रतियोगिता अनुभव-2024 का आयोजन संस्थान के द्रोणाचार्य ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि नेहा माथुर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एच आर, अर्बन कंपनी, गेस्ट ऑफ ओनर मनोज कुमार झा, मैनेजिंग डायरेक्टर, विट्टी एआई फाउंडेशन तथा राकेश चोपड़ा, एडवाइजर, राइट्स लि, आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय कुमार एवं एसआईपी कन्वेनर डॉ. नमिता मिश्रा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष पारंपरिक दीप प्रज्वलित कर संपन्न किया गया।

आई टी एस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर पी चड्ढा ने सभी आयोजको एवं प्रतिभागियों के प्रति अपनी शुभ कामना व्यक्त की आई टी एस – द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्डा ने इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की एवं छात्रों से प्रोजेक्ट तथा रिसर्च कार्यों में शुरू से ही अपना योगदान देने हेतु प्रेरणा दी। निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय कुमार ने सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया एवं समर इंटर्नशिप प्रोजेक्ट के ऊपर प्रकाश डाला साथ ही सभी प्रतिभागियो के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। डॉ नमिता मिश्रा ने समस्त कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की।
गेस्ट ऑफ ऑनर श्री राकेश चोपड़ा ने मैनेजमेंट एजुकेशन के व्यवहारिक पक्ष पर ध्यान आकृष्ट किया साथ ही अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा किया। श्री मनोज कुमार झा ने छात्रों से प्रारंभ से ही शोध कार्यों में सम्मिलित होकर अच्छे रिसर्चर बनने हेतु प्रेरित किया और उन्हें नए से नए रिसर्च टूल्स एंड टेकनिक्स की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि नेहा माथुर ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मेनेजमेंट एजुकेशन के नए आयामों और उसके अनुरूप छात्रों को तैयार रहने हेतु प्रोत्साहित किया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में एन सी आर तथा समस्त भारत वर्ष के 25 शैक्षणिक संस्थानों से एक सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता तीन ऑफ लाइन सत्रों में आयोजित की गई जिसमें मार्केटिंग, फाइनेंस, एच आर, आईटी, आईबी और जेनरल मैनेजमेंट क्षेत्र के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दूर क्षेत्रवर्ती छात्रों हेतु ऑनलाइन सेशन की व्यवस्था की गई और काफी संख्या में छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।विभिन्न मापदंडों के आधार पर तीनों ऑफ लाइन सत्र और ऑनलाइन सत्र के विजेताओं के नाम की घोषणा की गई साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एसआईपी को -कन्वेनर डॉ शैलेन्द्र कुमार दुबे ने सभी सत्रों का संक्षिप्त आख्यान प्रस्तुत किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *