Connect with us

Entertainment

नेहरू वर्ल्ड स्कूल में कक्षा दो का वार्षिकोत्सव, ‘द स्क्वीज़ एंड द स्क्वैश’ नाटक रहा आकर्षण

यूपी – गाजियाबाद। नेहरू वर्ल्ड स्कूल में शनिवार 14 मार्च 2026 को कक्षा दो का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा दो के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘द स्क्वीज़ एंड द स्क्वैश’ रहा, जिसने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की एक्जीक्यूटिव हेड सुजैन होम्स ने अभिभावकों और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस प्रकार की गतिविधियाँ उसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम के विशेष अतिथि ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नृपन विश्नोई रहे।

विद्यार्थियों ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की, जिसमें वर्ष 2025-26 की शैक्षणिक व सहशैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। नाटक के माध्यम से छात्रों ने यह संदेश दिया कि संतोष जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और जो हमारे पास है, वही हमारे लिए पर्याप्त और मूल्यवान है।

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अरुणाभ सिंह ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। कार्यक्रम के अंत में जूनियर स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम गैरोला ने अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *