गाजियाबाद। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद के द्वारा राजेन्द्र क्लब में आयोजित एक समारोह सिविल डिफेंस राजेन्द्र नगर प्रभाग, साहिबाबाद प्रभाग के सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं को कांवड़ यात्रा के दौरान मोहन नगर चौराहे पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद स्वेता कुमारी यादव ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सिविल डिफेंस की टीम का काफी सराहनीय प्रयास रहा जिसका जितना प्रशंसा किया जाय उतना कम है। इनके सहयोग के बिना इतना आसानी से कांवड़ यात्रा सम्पन्न संभव नहीं था। इस दौरान थाना प्रभारी साहिबाबाद योगेंद्र सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि सिविल डिफेंस टीम मोहन नगर चौराहे पर कंधे से कंधे मिलाकर हमलोग को बहुत ही ज्यादा सहयोग किया जिसके लिए हम सिविल डिफेंस कि टीम का धन्यवाद करते हैं भविष्य में इसी प्रकार की उम्मीद टीम से की जाती है।
सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद स्वेता कुमारी यादव एवं थाना प्रभारी साहिबाबाद योगेंद्र सिंह को सिविल डिफेंस टीम की तरफ से डिविजनल वार्डन ए के जैन/ए के ठाकुर ने सॉल ओढ़ाकर ओर प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। सिविल डिफेंस टीम की कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिविजनल वार्डन ए के ठाकुर, ए के जैन, डिप्टी डिविजनल वार्डन अशोक कुमार, मंजूर हसन, रमन सक्सेना, वीरपाल डबास, चैतन्य जैन, वीरेन्द्र सिंह, सुनील गोयल, घटना नियंत्रण अधिकारी नीतीश सिंह, उमेश गुप्ता, विनोद शर्मा,मंजुला शर्मा, प्रेम सिंह, चौकी प्रभारी मोहन नगर श्वेता कुमारी,अनिल सिंह, अनिल तिवारी, रेखा गुप्ता, पारुल अग्रवाल, श्री प्रकाश, आशिक अली, किशोरी लाल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।