Connect with us

उत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रूपये का ईनामी घायल, गिरफ्तार

गाजियाबाद। मुखबिर द्वारा स्वाट टीम क्राइम ब्रान्च को सूचना मिली कि लूटपाट व चैन स्नैचिंग की घटनाओं को करने वाले फैसल गैंग के शातिर अपराधी अरकस, जो गैंगस्टर में वांछित/ईनामी है, ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री एरिया थाना क्षेत्र मुरादनगर में घटना करने की फिराक में आने वाला है। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए स्वाट टीम, क्राइम ब्रान्च व थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री एरिया में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की चैंकिग करने लगे। तभी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखायी दिया, जिसको रूकने का ईशारा किया, परन्तु नहीं रूका तथा मोटरसाइकिल को तेजी से पीछे मोड़ते हुए भागने का प्रयास किया तो मोटर साइकिल फिसलकर गिर गई।

ऐसे में भागने वाले व्यक्ति पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा अपना बचाव करते हुए, जबाबी कार्यवाही करते हुए फायर किया गया, जिससे वह व्यक्ति घायल होकर गिर गया। जिसको तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

गिफ्तार आरोपी अपना नाम अरकस पुत्र रियाजुद्दीन निवासी झील वाली मस्जिद के पास, मौहल्ला कच्ची सराय, कस्बा व थाना मुरादनगर, गाजियाबाद उम्र 21 वर्ष बताई। मुठभेड़ आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी से एक अवैध तमंचा 0.315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस और घटनाओं में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूलिस द्वारा घायल आरोपी का प्राथमिक उपचार कर ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। पूलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना मुरादनगर से गैंगस्टर के अभियोग में वांछित है, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त, ग्रामीण, कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा 25 हजार रूपये का नगद पुरूस्कार पूर्व से घोषित है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *