गाजियाबाद। अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । भव्य शोभा यात्रा का आयोजन ब्राह्मण परिवार उत्थान संस्था द्वारा किया गया। भव्य शोभा यात्रा के दौरान भगवान परशुराम के रूप मे दिव्य दर्शन एवं भगवान शिव , गणेश , हनुमान , कृष्ण, राम दरबार की झांकियों ने लोागों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा में सैंकड़ों की संख्या ब्राह्मण परिवार उत्थान संस्था सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ समाज के लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर भगवान परशुराम चौक को भव्य रूप से सजाया गया । जिनके दिव्य दर्शन आने जाने वाले राहगीरों के लिए सेल्फी पॉइंट बने । सभी ने रुक रुक दर्शन किए । भगवान परशुराम चौक पर ही संस्था द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता योगेश कुमार त्रिपाठी, पार्षद श्रीमती प्रतिमा शर्मा , पार्षद सतन्द्र चौधरी , संयोजक राजीव शर्मा, अध्यक्ष डॉक्टर बी के शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिरुद्ध वशिष्ठ, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, महानगर मंत्री सजीव झा , विजय मिश्रा, सुशील चतुर्वेदी, अनुराग मिश्रा, विपिन भारद्वाज, आदेश शर्मा, मुनीश मिश्रा, विद्या निधि, बी के मिश्रा , स्वीटी रैना , कादम्बरी कौशिक, अंजलि शुक्ला, सविता शर्मा , आर डी शर्मा, जे पी शर्मा , सुभाष शर्मा, पुनीत पीयूष भट्ट, आर सी त्रिपाठी, अरविंद शर्मा, मुनीश मिश्रा , राम शिरोमणि दुबे, विनय मिश्रा , प्रदीप कौशिक , कामेश् शुक्ला एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।