गाजियाबाद। साइबर सेल थाना लोनी बॉर्डर द्वारा प्रियंका सिंह निवासी इन्द्रापुरी लोनी के साथ हुए साइबर फ्रॉड में ठगी गई कुल धनराशि 1,00,000/-रूपये को पीड़ित को वापस कराई गई।
पुलिस के अनुसार जनपद पुलिस द्वारा साइबर क्राइम अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप साइबर सेल थाना लोनी बॉर्डर को NCRP पोर्टल के माध्यम से प्रियंका सिंह निवासीइन्द्रापुरी लोनी, के साथ 1,00,000/-रूपयेकी ऑनलाइन ठगी से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर साइबर सेल थाना लोनी बॉर्डर द्वारा प्रभावी करते हुए आवेदिका के साथ हुई ऑनलाइन ठगी की धनराशि को होल्ड कराया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा अथक प्रयासों के बाद आवेदिका के साथ हुई साइबर फ्रॉड की धनराशि को बैंक से पत्राचार कर वापस कराया गया। जिसके बाद आवेदिका ने अपने पति सागर सिंह के साथ थाना लोनी बॉर्डर पर आकर पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया।