गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी वसुंधरा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष निशि त्यागी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहलगाम में हुए आतंकी हमले में धर्म पूछ कर निर्दोष हिन्दुओं का सामूहिक नरसंहार किये जाने के विरोध में कैंडल मार्च कर आक्रोश व्यक्त किया गयाछ। इस दौरान मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री मोदी से पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए अनुरोध किया गया।
इस विरोध प्रदर्शन में कादंबरी कौशिक , रिटायर्ड ब्रिगेडियर बलराम त्यागी , अनुराग मिश्रा , पुनीत पियूष भट ,पंडित संजय भरद्वाज, महेश,सुरेश गोसाई , भाष्कर सहित बडी संख्या में युवाओं के साथ साथ बच्चे, महिलाएं ,बुजुर्ग भी शामिल रही।