गाजियाबाद। आरएचएएम फाउंडेशन और रोटरी स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों में अपने सहयोग देते हूए गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है। कड़ी में 09 अप्रैल को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र साहिबाबाद मे गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच और पौष्टिक आहार वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आरएचएएम फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष धीरज भार्गव ने बताया कि 09 अप्रैल को आयोजित होने वाले शिविर में गर्भवती महिलाओं के परीक्षण के साथ साथ रक्तचाप की निगरानी, रक्त परीक्षण, मूत्र परीक्षण और अल्ट्रासाउंड जैसे विशेष परीक्षणों व मुफ्त प्रसवपूर्व जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी है। इस के साथ जूस और पौष्टिक आहार का वितरण भी किया जाएगा।
आरएचएएम फाउंडेशन के इस अभियान में रोटरी क्लब इंदिरापुरम परिवार की पहल पर गाजियाबाद सेफरोन, गाजियाबाद इंडस्िट्रयल टाउन, गाजियाबाद सनराईज, गाजियाबाद नार्थ सेंट्रल, इंदिरापुरम गैलोर, दिल्ली ईस्ट एंड, दिल्ली मयूर विहार, गाजियाबाद ग्रीन, गाजियाबाद अशोक, गाजियाबाद आस्था, गाजियाबाद विस्टा, गाजियाबाद ग्रेस, गाजियाबाद रिदम, मयूर विहार, सोनीपत मिड टाउन द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है।