गाजियाबाद। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील चौधरी के कार्यालय पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष वीर सिंह पार्टी कार्यकर्ता के पहुंचे। इस दौरन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील चौधरी ने महानगर अध्यक्ष वीर सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान दो वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं ने महानगर में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और नये सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाने सहित अन्य विषयों पर विचार विर्मश किया गया। इस दौरान आशुतोष गुप्ता मीडिया प्रभारी कांग्रेस पार्टी, आशीष प्रेमी अध्यक्ष महानगर अनुसूचित, योगेश, संजय गर्ग, सनी देओल सहित अन्य कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।