गाजियाबाद। समाधान शक्ति सामाजिक संस्था द्वारा महानगर अध्यक्ष एवं लोकप्रिय विधायक संजीव शर्मा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व मे 23 मार्च शहीदी दिवस को होने वाली तिरंगा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले लोहिया पार्क राजेंद्र नगर मे अखंड भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को प्रदर्शित करने के लिए क्षेत्र के लोगों ने मिलकर सामूहिक राष्ट्र गान गाकर राष्ट्र के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित किया।
समाधान शक्ति सामाजिक संस्था द्वारा आने वाली 23 मार्च को एक विशाल तिरंगा रैली शालीमार गार्डन मे निकाली जाएगी उसके बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अवसर पर पार्षद राहुल शर्मा, रामनिवास बंसल, प्रमोद राघव , प्रवीन भाटी, डी एन कौल, ओमेंद्र कसाना, भूषण लाल, श्याम शर्मा, शैलेंद्र सक्सेना, भूपेंद्र गोस्वामी, मदन शर्मा, योगराज शर्मा, हरीश गौड, लेखराज चावड़ी, मनोज कसाना, सुनील शर्मा, शत्रुघ्न लाल, जगदीश सती, प्रेम त्यागी, बिजेंद्र भड़ाना, योगराज शर्मा, अनीता राणा, सुमन सती, निशा चौहान, रूपा मुखर्जी, सीमा सिंह, मंजू सिंह, मुनेश कसाना, आशा पवार आदि उपस्थित रहे।