विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया
गाजियाबाद। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में शनिवार को एनुअल डे 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष समारोह का थीम “द गुरु ऑफ़ द वर्ल्ड: स्वामी विवेकानंद” था, जिसमें विद्यार्थियों ने एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों और समाज को दिए संदेशों को मंच पर सजीव किया।
कार्यक्रम में भाजपा यूपी की प्रवक्ता एवं डूसू सचिव 2017 महामेधा नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसमें नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का समावेश भी आवश्यक है।
स्कूल की प्रिंसिपल सुधा मुरुगकर ने कहा कि यह नाटक इतिहास, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम था। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों ने इस प्रेरणादायक व्यक्तित्व को मंच पर सजीव किया।