Connect with us

उत्तर प्रदेश

बेटियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

गाजियाबाद। सहयोग ट्रस्ट  द्वारा बेटी निडर बनाओ के तहत अभियान चला कर बेटियों को आत्मरक्षा के गुरु सिखाने का कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में  वैशाली के सेक्टर 9 स्थित जज कॉलोनी के पार्क में  आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन कर लगभाग 50 बेटियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग निशुल्क दी गई। सहयोग ट्रस्ट की चेयरमैन निशि त्यागी ने कहा कि सहयोग ट्रस्ट  गत 6 महीने से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यशालाओं का आयोजन कर बेटियों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी गई है। जिसमें बडी सख्या में बेटियों ने भाग लेकर अपने आप को मजबूत बनाया है। चेयरमैन निशि त्यागी ने कहा कि सहयोग ट्रस्ट द्वारा कार्यशाला  में भाग लेने वाली सभी बेटियों को  निशुल्क मार्शल आर्ट की वर्दी व खाने पीने का समान, जूस, अन्य ज़रूरत के समान के साथ मार्शल आर्ट का सर्टिफिकेट देकर बेटियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनीता शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर सुनील वैद  नगर निगम, डॉक्टर रितु वर्मा अपनी टीम के साथ, ट्रस्ट के संयोजक, सेंटर फॉर साइड के हर्षित गुप्ता, प्रकाश रावत को सहयोग ट्रस्ट की चेयरमैन श्रीमती निशि त्यागी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

उन्होंने अपनी सहयोगी टीम के साथ मिलकर भविष्य में इस तरह के निस्वार्थ कार्य करने का आश्वासन सभी बच्चों को दिया और उनको प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य मे जिला स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर भी अगर बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता होगी तो वह भी वह निस्वार्थ भाव से करती रहेंगी ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *