गाजियाबाद। भाजपा वसुन्धरा मंडल के वार्ड-36 प्रहलाद गढ़ी व वार्ड-89 वैशाली में अनुसूचित बाहुल्य बस्ती में संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान इस दौरान देश के संविधान और डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों का पत्रक वितरित करके आम जनमानस तक पहुंचने का कार्य किया। इस अवसर पर वसुंधरा मंडल के अध्यक्ष विनित त्यागी,वार्ड 36 की पार्षद प्रतिमा शर्मा व भाजपा नेता राजीव शर्मा,वार्ड 89 के पार्षद राजकुमार भाटी,वार्ड 74 के पार्षद नरेश भाटी,वसुंधरा मंडल के महामंत्री कान्ति त्यागी,भाजपा के सम्मानित साथी कार्यकर्ता लव कुमार,अमरेश चौधरी,विशाल चौधरी,राहुल तिवारी,निशांत त्यागी आदि कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान के दौरान मौजूद रहे।