गाजियाबाद। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जनपद में सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही गरीबों और असहायों को गर्म कपड़ों को वितरण भी किया गया। इस कड़ी में गाजियाबाद भार्गव समाज समिति द्वारा वसुंधरा सेक्टर 12 में खिचड़ी भोज और गर्म कपड़े वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गाजियाबाद भार्गव समाज समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. धीरज के. भार्गव ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर 12 स्थित परमानंद वाटीका में मकर संक्रांति पर्व का भव्य आयोजन किया गया हैं। इस दौरान खिचड़ी भोज के आयोजन के साथ असहाय व गरीबों को गर्म कपड़े वितरित किये गये।

गाजियाबाद भार्गव समाज समिति के संजय भार्गव अधिवक्ता ने बताया कि भार्गव समाज समिति निरंतर समाज के उत्थान और जनकल्याण के लिए कार्य करती आ रही है। इस क्रम में आज समिति द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी भोज के आयोजन किया गया साथ ही साथ असहाय व गरीबों को ठंड के मौसम से बचने के लिए गर्म कपड़े वितरित किये गये। उन्हों ने कहा कि गरीब, असहाय लोगों की मदद आगे भी जारी रहेगी।
इस दौरान अमरनाथ (इंदिरापुरम), अभिषेक (इंदिरापुरम), आलोक (कवि नगर), अनिल (कवि नगर), अतुल (वसुंधरा), मनीष (नेहरू नगर), मुनेश्वर नाथ (नेहरू नगर), नीरज (गाजियाबाद), पीयूष (नेहरू नगर), प्रदीप (कवि नगर), राहुल (गाजियाबाद), राहुल (वैशाली), राजीव सीए (कवि नगर), राजीव (नेहरू नगर), रुचिर (लैंडक्राफ्ट), संजय (वैशाली), संजीव (नेहरू नगर), सुमित (लैंडक्राफ्ट), विनय (दिल्ली गेट) सहित गाजियाबाद भार्गव समाज समिति के अन्य सदस्य मौजुद रहे।