Connect with us

खबरें

राजनगर मंडल की बूथ समितियों के गठन को लेकर बैठक आयोजन

गाजियाबाद। राजनगर मंडल की बूथ समितियां के गठन हेतु चुनाव अधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के संग एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में बूथ अध्यक्षों के चयन और बूथ समितियों के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष चुनाव से संबंधित वार्ता भी की गई। बैठक में यह तय किया गया कि बूथ अध्यक्ष का चयन केवल उन्हीं कार्यकर्ताओं में से किया जाए जो स्वयंसेवा के भाव से कार्य करने के इच्छुक हों। यह स्पष्ट किया गया कि किसी को भी मनमाने तरीके से बूथ अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। वक्ताओं ने जोर दिया कि चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना बेहद आवश्यक है, और इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी का नारा है – “बूथ जीता, चुनाव जीता।”

महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने कहा कि हमें दल हित की सोच को प्राथमिकता देते हुए दिल हित की बात को दोयम रखना है। दल हित से मंडल और महानगर में लगाया गया पौधा ही संगठन की ताकत रूपी छांव से आपको राहत देने का काम करेंगे अन्यथा दिल हित से तो उसका लाभ व्यक्ति विशेष को ही मिल सकता है। इसलिए संगठन को ऐसे कार्यकर्ताओं की पहचान करनी चाहिए, जो बिना किसी लाभ को अर्जन किए पार्टी प्रचार-प्रसार केलिए, संगठन हित के लिए ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन और सम्मान देने की बात कही।

पूर्व मंत्री सचिदानंद शर्मा ने बूथ गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगामी चुनावों के लिए अभी से बूथ स्तर पर मेहनत शुरू करने का आह्वान किया। पार्षद उमेश पप्पू ने सक्रिय सदस्यता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान के दौरान किसी भी मेहनती कार्यकर्ता को वंचित नहीं रखा गया। उन्होंने बताया कि कठिनाई का सामना कर रहे कार्यकर्ताओं को भी सक्रियता के फॉर्म उपलब्ध कराए गए, जिससे अधिक से अधिक लोग सक्रिय सदस्य बन सके। बैठक में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया।

बैठक के दौरान ओम दत्त कौशिक मंडल अध्यक्ष, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, पूर्व मंत्री सचिदानंद शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, उमेश पप्पू नगर पार्षद, विरेंद्र सारस्वत, विनीत शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष, सीपी सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, नीरज त्यागी, गुड्डू चौहान, अभिजीत मुखर्जी, करण शर्मा, सोनू भाटी,रामनाथ, अनिल अरोड़ा, तनुज खन्ना, किरन चौधरी, सिमरन रंधावा, भूषण शर्मा, हरेंद्र यादव, सुशील गोस्वामी, मनोज गिरी, जेपी राणा आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *