गाजियाबाद। इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट (आईएपी) की गाजियाबाद जिला शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह कार्यकारिणी आईएपी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संरक्षण और सहयोग से गठित हुई है।
जिला संयोजक के रूप में डॉ. गुरु चरण, सचिव के रूप में डॉ. नमित वार्ष्णेय और कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. मीनाक्षी वर्मा को दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी समिति (ईसी) में डॉ. अनुपम गर्ग, डॉ. आशीष तोमर, डॉ. अमित भारद्वाज, डॉ. धीरज त्यागी, डॉ. जसदीप बेदी, डॉ. अंकुर गौड़, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. गौरव त्यागी, डॉ. सुमित गुप्ता और डॉ. गौतम कुमार, जैसे प्रमुख नामों को शामिल किया गया है।
राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. संजीव झा, डॉ. अन्नामलाई, डॉ. रुचि वार्ष्णेय, और डॉ. जोजी जॉन का संरक्षण, साथ ही प्रदेश स्तर पर डॉ. गौरव त्यागी, डॉ. पवन सैनी, और डॉ. के.के. शर्मा का समर्थन इस कार्यकारिणी को और मजबूत बना रहा है।
नई कार्यकारिणी का उद्देश्य गाजियाबाद में फिजियोथेरेपी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना और पेशेवर मानकों को उच्च स्तर पर ले जाना है। यह टीम अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने और समाज में इस पेशे को नई पहचान दिलाने के लिए समर्पित रूप से कार्य करेगी।
गाजियाबाद जिला शाखा की इस नई कार्यकारिणी को लेकर फिजियोथेरेपी समुदाय में उत्साह का माहौल है। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को उनकी नई भूमिकाओं के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।