गाजियाबाद। थाना अंकुर विहार पुलिस रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक की लूट का खुलासा करते हूए मुठभेड़ के दौरान 02 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना अंकुर विहार पुलिस द्वारा खन्ना नगर अण्डरपास पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक पर सवार 02 व्यक्ति आते दिखायी दिये। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए चौकी पुस्ता की तरफ भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हे घेर लिये जिस पर एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों के द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गयी।
आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा इन पर फायरिंग की गई जिसमे एक बदमाश घायल हो गया जबकि दुसरे बदमाश को पकड़ लिया गया। घायल आरोपी ने अपना नाम शान मोहम्मद उर्फ अमन निवासी दौलत नगर, पावी सादकपुर थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद उम्र 24 वर्ष बताया तथा बाइक चालक गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम फैसल उर्फ रेहान निवासी दौलत नगर, पावी सादकपुर थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद उम्र 25 वर्ष बताया। पुलिस ने घायल आरोपी अमन से एक तमंचा 315 बोर व 02 ज़िंदा कारतूस और लूट हूई रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक बरामद की है।
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि हम लोग जंगल के रास्तों तथा सूनसान रास्तो पर आने जाने लोगों से उनके वाहन व सामान उन से लूट लेते है। साथ ही लूट किये गये वाहनों से अन्य घटनाओं को अंजाम देते है ।