Connect with us

उत्तर प्रदेश

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने रियाजुद्दीन सलमानी को दिलवाई भाजपा की सदस्यता

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप गाजियाबाद विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा के लिए प्रचार कर रहे हैं। तो वहीं पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए वह अन्य लोगों को जोड़ने का अभियान भी चला रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप वीवीआईपी एड्रेस राजनगर एक्सटेंशन में अशोक अग्रवाल के आवास पर कार्यक्रम में पहुंचे, यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा के लिए वोट मांगे। इसके साथ ही लोगों से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील भी की।

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पटेल नगर द्वितीय में रियासुद्दीन सलमानी द्वारा आयोजित भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को समर्थन व सामाजिक बैठक में उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने रियाजुद्दीन सलमानी को भाजपा का दामन थमवाया और कहा है कि सलमानी भविष्य में अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे। इस दौरान मंत्री नरेंद्र कश्यप ने डोर टू डोर जनसंपर्क भी किया और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया। ज्वाइनिंग में पूर्व पार्षद राजेन्द्र तितौरिया की भी अहम भूमिका रही।

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का कहना है कि गाजियाबाद विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा की जीत ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता कमल का फूल खिलने के लिए मेहनत कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के जो विकास कार्य और योजनाएं हैं ,उसका असर यूपी के हर शहर में देखने को मिल रहा है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव शर्मा के लिए उन्होंने कई वर्ग के लोगों से फोन पर बातचीत की और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *