गाजियाबाद। ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क के प्रांगण में ‘’उदयांचल यदुवंश कल्याण समित गाजियाबाद” द्वारा “गोवर्धन पूजा महोत्सव” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सूरज भान यादव ने किया, समारोह में भगवान कृष्ण के उदात्त चरित्र का गुणगान हुआ, कार्यक्रम का संचालन मुख्य महासचिव कृष्णानंद यादव ने किया। छात्र-छात्राओं और नन्हे, मुन्नों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, कार्यक्रम को एसएस प्रसाद, डा. सरोज यादव, रिषिका प्रकाश, अजीत यादव, विनोद यादव, भानु प्रकाश यादव, धर्मेन्द्र, रामोद यादव ने भी संबोधित किया, भगवान कृष्ण की जय के उद्घोष से आकाश गूंज उठा, आयोजन में विश्वनाथ यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना में सभी लोग शामिल हो आरती गान कर भोजन भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया|
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष, शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण ने अधर्म, असत्य, अज्ञान, अहंकार का विनाश कर ज्ञान, सद्कर्म, सत्य, नैतिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी, तथा अर्जुन के मोह को जड़-मूल से नष्ट कर सत्य, न्याय और जन कल्याण के लिए युद्ध करने के लिए तैयार किया। इंद्र द्वारा जनता को दी गयी पीड़ा को गोवर्धन को उठा उनके दंभ को तोड़ जन-जन का कल्याण किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, गणेश, शालू, चिराग, कृष, आराध्या, रिया, प्रिया, ब्यूटी, दिव्या, रूचि, प्रांजल, अनमोल, आयुष, रिया, सान्वी, विराट, उत्कर्ष, श्रेयांश, प्रिंस, विक्की, जान्हवी, राघव कुमार, मानसी कुमार, श्रीयन कुमार, अवनी, अव्या, आयुष, सौम्या, गरिमा, ऋतिक, रौनक, अंजलि, आदित्य, श्रेया, प्राची, रुचिका प्रमुख रहे, राम दुलार यादव, समाज सेविका फूलमती यादव, डा. सरोज यादव, एस एस प्रसाद यादव, श्री निवास यादव, कृष्णा नन्द यादव, अजीत यादव, विनोद यादव, विश्वनाथ यादव, रामोद यादव, भानु प्रकाश यदाव, धर्मेन्द्र, शिव शंकर, शिव दरश, दुर्गा यादव, पूनम, अनीता, बलकेशा, ठाकुर प्रसाद, दीना नाथ, उमेश, शैलेन्द्र, सीस राम, सत्यजीत, आर एन यादव, राधेश्याम, ओम प्रकाश अरोड़ा, रिषिका प्रकाश आदि ने पूजा आरती में भाग लिया|