Connect with us

उत्तर प्रदेश

रालोद महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने फीता काटकर वसुंधरा पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष दीपमाला चौधरी ने वसुंधरा में पार्टी कार्यकर्ताओं बैठक कर पार्टी के कार्य की समीक्षा करते हुए संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार विर्मश किया गया। इस दौरान महिला रालोद पार्टी कार्यालय वसुंधरा का उद्घाटन मुख्य अथिति महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने फीता काटकर किया।

राष्ट्रीय लोकदल की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष दीपमाला चौधरी ने महिला जिला कार्यकारिणी को निर्देशित किया कि सभी अपने अपने क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं करें और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह तथा चौधरी अजीत सिंह की विचार धारा और उनके द्वारा देश में किसान मजदूर शोषित वर्ग के लिए किए गए विकास व प्रेरणात्मक कार्यों का प्रचार प्रसार करें साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के कुशल नेतृत्व में युवाओं को जोड़ें, महिलाओं की पार्टी में ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें। महिला प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अगले तीन महीने के अंदर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी जिला कार्यकरिणी पूर्ण कर ली जाएगी। इस दौरान उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त महिला प्रदेश उपाध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि नव नियुक्त महिला प्रदेश उपाध्यक्ष दीपमाला सक्रिय महिला हैं उनके प्रयासों से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर दीपा शिरोही ,प्रज्ञा बाल्यान , आशु वालिया गुरुप्रीत कौर ,शिखा भटनागर,रोजी शर्मा ,नीतू सिंह ,सुनीता श्रीवास्तव,गीता चौधरी,शालू आदि उपस्थित रहे

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *