Connect with us

उत्तर प्रदेश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ,चलाया सदस्यता अभियान बनाकर

गााजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा के तहत 25 सितंबर को महानगर में सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सदस्यता का महा अभियान घर-घर में जाकर भाजपा की सदस्यता करते हुए किया गया। दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की। भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए महानगर में सेवा पखवाड़ा के महा सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इसी कड़ी में राजनगर मंडल के बूथ संख्या 260 पर प्रदीप चौधरी के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करते हुए बूथ पर डोर टू डोर सदस्यता की गई।

भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पार्टी के महाअभियान में महानगर के सभी बूथों पर संगठन पर्व, जनसहभागिता के साथ पूरे उत्साह से आगे बढ़ने की बात कही। सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में अंतिम दिन 25 सितंबर को दीनदयाल जयंती के पावन अवसर पर बूथ स्तर पर अभियान जोर शोर से चलाया गया। इस दिन भाजपा परिवार ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में सभी बूथों पर अपने संस्थापक और प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की और घर घर सदस्यता अभियान में जुटे 100 सदस्य भाजपा के बनाए।संगठन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया प्रथम चरण की समाप्ति के बाद 27 सितंबर को मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान के दूसरे चरण को संपन्न किया जाएगा।

इस दौरान राजनगर मंडल से महामंत्री मनोज गिरी, नीरज त्यागी, अशोक चंदीवाल, मोहन सिंह रावत, आर एस शर्मा, हरपाल सिंह, अनुज राघव, अनिल अरोड़ा, तनुज खन्ना, अभिजित मुखर्जी, विजय कोरी, ए के सिंह, आकाश शर्मा, ईशांक चौधरी, बीना चौधरी, सोना आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *