गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में शुक्रवार सुबह करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के त्वरित संतुष्टिप्रद समाधान करने के निर्देश दिये। इस दौरन मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफिया को किसी भी दशा में बख्शे न जाएं। ऐसे भूमाफिओं के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री खुद कुर्सियों पर बैठाए लोगों तक गए और उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी सभी लोगों को आश्वासन दिया कि किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सबकी समस्या का समाधान किया जाएगा। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी से दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे की शिकायत कि। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें जो नजीर बने।
सीएम प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को देते हुए कहा कि प्रत्येक समस्या का त्वरित और संतुष्टिप्रद समाधान होना चाहिए। जनता दर्शन के दौरन गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वसन देते हुए कहा कि पैसों की कमी के कारण किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने मरीज के इलाज के लिए अवश्यक कार्रवाई करने के प्रशासन को निर्देश दिये।