Connect with us

उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए अधिकारियों ने किए रात-दिन एक

गाजियाबाद (TBC News)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाजियाबाद आगमन को देखते हुए अधिकारियों ने रात-दिन एक किए हुए हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निगम अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल तथा रूट का जायजा लिया। मौके पर स्वास्थ्य, जलकल, निर्माण, उद्यान तथा प्रकाश विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


निगम आयुक्त ने महावीर वाटिका के पास वसुंधरा में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इसके बाद आसपास के क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इसी के साथ रूट पर सभी अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। वसुंधरा साहिबाबाद होते हुए हिंडन एयरपोर्ट तक सफाई व्यवस्था बेहतर करने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण की भी योजना बनाई गई।


ग्रीन बेल्ट तथा सेंट्रल वर्ज को व्यवस्थित करने का कार्य चल रहा है। निर्माण विभाग द्वारा पैच वर्क का कार्य जोरों से किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा धूल मुक्त अभियान पर विशेष कार्य किया जा रहा है।
अतिथियों के गाजियाबाद आगमन की तैयारी को लेकर अधिकारी लगे हुए हैं। शहर को हरा भरा करने के क्रम में कार्यक्रम स्थल के सामने स्थित महावीर वाटिका में भी पौधों का रखरखाव वृहद स्तर पर चल रहा है। हरित पट्टिका के सौंदर्यीकरण के कार्य पर जोर दिया जा रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा कार्यों की जांच की जा रही है। आवश्यकता अनुसार निर्देश भी दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम टीम जुटी हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *