गाजियाबाद(TBC News)। नगर निगम की ओर से मिशन शक्ति के तहत शहर की स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, संचारी रोग की रोकथाम, सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण व अन्य योजनाओं के लिए नारी शक्ति को जागरूक किया जा रहा है।
नगर आयुक्त ने शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के साथ साथ मिशन शक्ति कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके तहत शहर के पांचों जोन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं को पार्कों में, मंदिरों में तथा सार्वजनिक स्थलों पर ससम्मान आमंत्रित किया गया। जिसमें महिला पार्षदों की भूमिका भी अहम रही। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नारी सुरक्षा नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन का संदेश दिया गया।
शंभू मंदिर कवि नगर, दूधेश्वर नाथ मंदिर सिटी जोन व अन्य लगभग 15 से 20 स्थान पर नारी शक्ति जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। शासन आदेश पर अन्य विभागों ने भी मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किये। महिलाओं तथा बालिकाओं को योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहर की स्वच्छता के लिए सभी महिलाओं को सहयोग करने की अपील की।
नगर निगम की ओर से महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक करते हुए वेस्ट सेग्रीगेशन, सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण तथा पुनर्चक्रण पर जानकारी दी गई।