गाजियाबाद(टीबीसी न्यूज)। देवरिया जिले के थाना रुद्रपुर के फतेहपुर गांव में ब्राहमण परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की घटना को लेकर ब्राह्मण समाज ने चिंता व्यक्त की है। ब्राह्मण समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की गाजियाबाद इकाई के बैनर तले ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। संगठन के मुख्य संरक्षक पं. जे के गौड़ ने कहा कि जमीनी विवाद में पुरानी रंजिश के चलते देवरिया में दो अक्टूबर को ब्राह्मण परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड से देशभर के ब्राह्मणों में रोष है। संगठन के राष्टÑीय अध्यक्ष पं गोपालदत्त शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयनंद शर्मा, महानगर अध्यक्ष सुभाष शर्मा, आदेश शर्मा, अमित भारद्वाज, गौरव कौशिक, सुभाष दुजाना, देवेंद्र कौशिक, राजीव शर्मा लोनी, राजेंद्र शर्मा, विपुल, विक्की, प्रशांत शर्मा, पारस कौशिक आदि शामिल थे।