गाजियाबाद (TBC News)। शहर के पिंक टॉयलेट में अब सैनेटरी पैड और फिडिंग के लिए रूम की सुविधा मिलेगी। महापौर ने ऐसे ही एक पिंक टॉयलेट एवं ब्लू टॉयलेट का लोकार्पण किया।

इसमें महिलाओं को सैनेटरी पैड एवं फीडिंग रूम की सुविधा है। दिव्यांगो के लिए भी शौचालय की व्यवस्था है। वार्ड 22 लालकुआं आईएमएस कॉलेज के पास नगर निगम द्वारा निर्मित पिंक टॉयलेट एवं ब्लू टॉयलेट का महापौर सुनीता दयाल ने लोकार्पण किया गया।

इस टॉयलेट में 5 शीट महिलाओं, 5 शीट पुरुष, 1 शीट दिव्यांग, बच्चों के लिए शीट, एक रूम फीडिंग के लिए और ऊपर एक रूम स्टाफ हेतु बनाया गया है। इसकी लागत लगभग 19 लाख है। दोनों शौचालय को बहुत सुंदर बनाया गया है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि लालकुआं पर शहर में आने जाने वाले लोगो का स्टॉप है परन्तु शौचालय न होने की स्थिति में बहुत परेशान का सामना करना पड़ रहा था।

महिलाओं के लिए अलग से सैनेटरी पैड एवं महिलाओं द्वारा फीडिंग की जगह की भी व्यवस्था है जिससे यात्रियों को अत्यधिक सुविधा मिलेगी। साथ ही दिव्यांगजनो के लिए 1 शीट की व्यवस्था की गई है। शौचालय को सभी लोगो की सुविधा के आधार पर बनाया गया है जिसमे बच्चे,महिलाएं, पुरूष, दिव्यांगजन सभी को अच्छी सुविधा उपलब्ध की जाएगी।
पार्षद विनिल दत्त ने बताया कि वार्ड में शौचालय की बहुत समय से मांग थी।