गाजियाबाद। गाजियाबाद में लिफ्ट अटक जाने का एक और मामला सामने आया है। इस बार सिद्धार्थ विहार स्थित गौर सिद्धार्थम बिल्डिंग की लिफ्ट अटक जाने से दो महिलाओं की जान में शामत आ गई।
सिद्धार्थ विहार स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में 32 मंजिला बी-टावर में 10 वीं मंजिल पर लिफ्ट अटकी गई। लिफ्ट में भाजपा पार्षद की पत्नी और एक नौकरानी 15 मिनट तक फंसी रहीं।
गाजियाबाद में आए दिन टावर की लिफ्ट खराब होने की घटनाएं सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में सुबह करीब 11.45 बजे वार्ड 55 के पार्षद संतोष सिंह राणा की पत्नी मंजू सिंह मंदिर में पूजा करने के बाद अपने घर 16 में मंजिल मेड के साथ जा रही थीं।
अचानक ही लिफ्ट दसवीं मंजिल पर जाकर रूक गई। लिफ्ट रूकते ही मंजू और नौकरानी की जान पर शामत आ गई। उन्होंने तुरंत गार्ड को फोन मिलाया। करीब 15 मिनट तक दोनों महिलाएं बंद लिफ्ट में फंसी रही।
गौर सिद्धार्थम के बी-टावर 32 मंजिला है। एक फ्लोर पर 2-बीएचके के आठ फ्लैट हैं। टावर में केवल तीन लिफ्ट हैं। एक लिफ्ट का इस्तेमाल करीब एक बजे तक कूड़ा नीचे लाने के लिए किया जाता है, जबकि अन्य दो लिफ्ट ज्यादा इस्तेमाल होने के कारण वह अक्सर खराब होती रहती हैं। इसकी शिकायत भी मेंटेनेंस विभाग से कई बार की जा चुकी है। इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।