गाजियाबाद(TBC News)। गाजियाबाद में कुत्तों का अब सारी हदें पार कर गया है। हालात यह बन गए कि शहर में प्रति घंटे 7 से 8 लोगों को कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शहर में अब तक दो लोगों की रेबीज इंफेक्शन के कारण संदिग्ध अवस्था में मौत हो चुकी है।
गाजियाबाद में कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। शनिवार को 25 लोगों को कुत्ते ने काटा। औसतन 7 से 8 लोगों को प्रति घंटे कुत्ते काट रहे हैं। संयुक्त अस्पताल में एक दिन में 200 से ढाई सौ लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरसी) की डोज लगाई जा रही है।
गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल के सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता ने बताया कि रेबीज के संदिग्ध मरीजों के इलाज की रिपोर्ट मांगी है। एक सप्ताह पहले 14 वर्षीय किशोर की रेबीज संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। वहीं, विजयनगर के पास चिपियाना बुजुर्ग में रहने वाले 35 वर्षीय रविंदर की भी संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उन्हें पहले एमएमजी जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। हालत बिगड़ने पर इन्हें दिल्ली के लिए रेफर किया गया था। लेकिन, उन्हें दिल्ली में कहीं भी भर्ती नहीं किया गया और 28 अगस्त को रविंद्र की मौत हो गई थी।