Connect with us

उत्तर प्रदेश

बीच मैच में बिजली गुल होने से पाकिस्तान की हुई फजीहत

नई दिल्ली (TBC News)। 6 सितंबर को एशिया कप 2023 के सुपर 4 का पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने खड़ी थी। दोनों टीमों के बीच यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश को सात विकेट से शिकस्त देते हुए जीत हासिल कर ली। वहीं, बीच मैच में एक ऐसी घटना हो गई जिसकी वजह से पाकिस्तान चर्चा का विषय बन गया।
हो गई बिजली गायब
पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेशी टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शाकिब के इस फैसले को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया और बांग्लादेश की पूरी टीम महज 193 रनों के स्कोर पर धराशायी हो गई।
इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी। पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज फखर जमान और इमाम उल हक पारी की शुरूआत करने आए। पाकिस्तानी टीम के इन दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों ने मिलकर 5 ओवरों में 15 रन बना लिए थे कि तभी मैदान पर ऐसी घटना हो जाती है जिससे पूरी दुनिया में पाकिस्तान की जमकर फजीहत हो रही है।
दरअसल, इस दौरान पाकिस्तान में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की बिजली चली जाती है, जिसकी वजह से मैच को काफी देर रोकना पड़ जाता है। मैदान पर बिजली नहीं होने के कारण दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने ड्रेसिंग रूम की ओर चले जाते हैं। काफी देर तक मुकाबला रुकने के बाद दोबारा खेल को शुरू किया जाता है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स पाकिस्तान के एशिया कप की मेजबानी को लेकर मजाक उड़ाते हुए नजर आ आ रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *