गाजियाबाद( TBC News) । रोटरी क्लब आफ दिल्ली ईस्ट एंड, रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद सैफ्रोन, रोटरी क्लब आफ इंदिरापुरम गैलोर ने आरएचएएम फाउंडेशन और लायन आई हॉस्पिटल के सहयोग से प्राइमरी स्कूल, खुर्रमपुर मुरादनगर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया।

मुख्य अतिथि रोटेरियन रवि बाली ने नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में एजी रोटेरियन नरेश ढींगरा, एजी रोटेरियन संदीप मिगलानी उपस्थित थे। शिविर में स्कूली बच्चों के अलावा गांव से बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। लॉयन आई हॉस्पिटल के प्रशिक्षित डॉक्टरों और पैरामेडिकल टीम ने लोगों के नेत्रों का परीक्षण किया।

शिविर के आयोजन में रोटरी क्लब मोदीनगर के अध्यक्ष रोटेरियन आभास कंसल का विशेष सहयोग रहा।

इस मौके पर आरएचएएम के संस्थापक अध्यक्ष व रोटरी क्लब आफ इंदिरापुरम गैलोर के अध्यक्ष डॉ. धीरज कुमार भार्गव, आरएचएएम के सचिव दयानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीषा भार्गव, रोटरी क्लब आफ दिल्ली ईस्ट के अध्यक्ष यतिंदर कालरा और रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद सैफ्रोन की अध्यक्ष कोमल जैन भार्गव आदि उपस्थित थे।