गाजियाबाद(TBC News)। रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम गैलोर ने रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद सैफरोन, रोटरी क्लब आॅफ दिल्ली ईस्ट एंड और रहम फाउंडेशन की ओर से शनिवार को महाशिवरात्रि के मौके पर शिवभक्त कांवड़ियों के साथ आम लोगों के बीच फल का वितरण किया। राह चलते लोगों को भी फल दिए गए।

मुख्य अतिथि डीजीएन रोटेरियन डॉ. अमिता अनिल मोहिंदू्र और गेस्ट आॅफ आॅनर पीपी रोटेरियन रवि बाली, एजी नरेश ढींगरा और एजी संदीप मिगलानी ने सैंकड़ों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ियों और आम लोगों को फल बांटे।

वसुंधरा के सेक्टर-12 स्थित फ्रेंड्स को-आॅपरेटिव सोसाइटी के गेट के सामने आयोजित भंडारे का आयोजित रहम फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. धीरज कुमार भार्गव की माता जी इंद्रा भार्गव की 14वीं पुण्य तिथि पर किया गया।



इस मौके पर मुख्य अतिथि डीजीएन रोटेरियन डॉ. अमिता अनिल मोहिंदू्र ने कहा कि श्रावण मास को हिन्दू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है। इस माह में शिवभक्त के साथ आम लोगों की सेवा करने से पुण्य लाभ होता है।

रहम फाउंडेशन के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. धीरज कुमार भार्गव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर रहम फाउंडेशन के सचिव दयानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीषा भार्गव, रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम गैलोर के सचिव अपूर्व राज, प्रतीक भार्गव, समीर आनंद, रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद सैफ्रोन की अध्यक्ष कोमल भार्गव आदि उपस्थित थे।