Connect with us

खबरें

महागठबंधन के लिए नीतीश ही थे आतुर, लालू नहीं थे तैयार – शरद यादव

पटना । जदयू के बागी नेता शरद यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि बिहार में महागठबंधन के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तैयार नहीं थे, बल्कि नीतीश कुमार ही आतुर थे। इसके लिए नीतीश कुमार बार-बार उनके पास जाते थे, मैं और मुलायम सिंह यादव साथ गए थे और काफी विचार-विमर्श के बाद लालू यादव तैयार हुए और बिहार में महागठबंधन बना था।

शरद ने बुधवार को यह खुलासा नई दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद जब बिहार में महागठबंधन बनाने की बात चली थी तो लालू यादव नीतीश कुमार को साथ लेने के लिए कतई तैयार नहीं हो रहे थे। नीतीश कुमार ने कई बार लालू यादव के यहां जाकर मनुहार की लेकिन वह मान नहीं रहे थे। शरद यादव ने कहा कि उनके और मुलायम सिंह यादव के दबाव में आकर ही लालू यादव ने नीतीश कुमार को साथ लिया था।

शरद यादव ने कहा कि कई मामलों के सजायाफ्ता और दागी लालू प्रसाद यादव के साथ गठबंधन करने वाले नीतीश ने उस वक्त शुचिता का ध्यान क्यों नहीं रखा? तेजस्वी पर बस आरोप लगने के बाद ही इस्तीफे की बात की गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट का मालिक जनता है और जनता से वोट लेते समय लालू यादव के साथ मिलकर वोट मांगा गया और जीतने के बाद उसे नकार दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *