Connect with us

खबरें

राम रहीम के डेरे में मिली सीक्रेट गुफा, साध्वियों के आवास तक जाता था रास्ता

सिरसा. साध्वी से रेप के मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा में शनिवार को सर्च ऑपरेशन का दूसरा दिन है। सुबह करीब 9:30 बजे शुरू किए गए इस ऑपरेशन में जांच टीम को बाबा के विला में एक सीक्रेट गुफा का पता चला है। कहा जा रहा है कि इसका रास्ता साध्वियों के आवास तक जाता है। एक्सप्लोसिव बनाने की फैक्ट्री का भी पता चला है। यहां अवैध रूप से पटाखे बनाए जाते थे। इन सभी को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा, एके-47 का खाली बॉक्स भी मिला है। ऐसा कहा जा रहा है कि रिटायर्ड जज अनिल कुमार पंवार की अगुआई वाली जांच टीम नरकंकाल की आशंका के चलते डेरे के बाग-बगीचों और वंडर पार्क में खुदाई भी करवा सकती है।
– गुरमीत राम रहीम का विला 12 एकड़ में फैला है। जांच टीम को इसके अंदर एक सीक्रेट गुफा का पता चला। इस गुफा को मिट्टी डालने के बाद फाइबर लगाकर बंद कर दिया गया था। टीम उस तक पहुंच गई है। उसकी खुदाई शुरू करवा दी गई है। राम रहीम अपनी विला को ‘गुफा’ कहता था।
– हरियाणा के डिप्टी डायरेक्टर (पीआर) सतीश मेहरा ने भी इसकी पुष्टि की है। न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया- “डेरा आवास से साध्वी निवास तक विंडो जैसा रास्ता मिला है। इसके अलावा, डेरा मुख्यालय में एक्सप्लोसिव बनाने की फैक्ट्री मिली है।”
सर्च टीम को डेरे के अंदर पशु आहार के नाम से चल रही एक्सप्लोसिव बनाने की फैक्ट्री का भी पता चला। यह फैक्ट्री बाजेकां रोड़ पर है। एजेंसी के मुताबिक, इस सिलसिले में सिरसा सदर पुलिस ने फैक्ट्री के अज्ञात
मालिक के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट की धारा 5 और 9 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अंदर से 80 बक्से में बरामद किए हैं। इनमें पटाखा और एक्सप्लोसिव बरामद किया गया है। कहा जा रहा है कि इन्हें एक छोटे ट्रक में रखकर ले जाया गया है।
– सर्च टीम को एके-47 का खाली बॉक्स भी मिला है। कहा जा रहा है कि इसे डेरे से पहले ही बाहर ले जाया गया है। इसके अलावा, यहां एक वॉकी-टॉकी को भी बरामद किया गया है। इसके अलावा, डेरा में चल रही चार आरा मशीनें भी पकड़ी हैं, जिनमें से दो बगैर लाइसेंस और मंजूरी के चल रही थीं।
– डिस्ट्रिक फॉरेस्ट अधिकारी रामचंद्र जांगड़ा ने बताया कि इन दो मशीनों को सील कर दिया गया है। डेरा में अवैध तरीके पर सरकारी लकड़ी के भी मिलने की बात सामने आई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *