Connect with us

दिल्ली

पीयूष को रेल,निर्मला बनीं रक्षा मंत्री, प्रभु को उद्योग, राठौड़ की तरक्की, उमा से छिना अहम मंत्रालय

निर्मला सीतारमण देश की नयी रक्षा मंत्री होंगी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद वह दूसरी ऐसी महिला हैं जिनके पास रक्षा मंत्रालय का प्रभार होगा। अभी तक रेल मंत्री रहे सुरेश प्रभु को उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय का प्रभार दिया गया है जबकि पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है वह कोयला मंत्रालय का प्रभार भी संभालेंगे। धर्मेन्द्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय के अलावा कौशल विकास मंत्रालय का प्रभार भी दिया गया है। राज्यवर्द्धन सिंह राठौर को पदोन्नति देते हुए युवा एवं खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। वे सूचना प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री भी बने रहेंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के दौरान उमा भारती अपनी मंत्री पद की कुर्सी तो बचाने में कामयाब हो गयीं लेकिन उनके हाथ से जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय ले लिया गया है। अब उमा को पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। नीतीन गडकरी अब सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं पोत परिवहन के साथ जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय का प्रभार भी संभालेंगे।
राज्यमंत्री विजय गोयल को खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय से हटाकर संसदीय कार्य मामलों का राज्यमंत्री बनाया गया है जबकि हरदीप पुरी को आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया जबकि केजे अलफोंस को पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं राज्य मंत्री इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया। शिव प्रताप शुक्ला को वित्त राज्य मंत्री, अश्विनी चौबे को स्वास्थ्य राज्य मंत्री तथा वीरेन्द्र कुमार को महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री बनाया गया है।
गिरिराज सिंह को पदोन्नति देते हुए लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। डॉ. हर्षवर्द्धन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान के साथ वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। अनंत कुमार हेगड़े कौशल विकास राज्य मंत्री बनाये गये हैं। सत्यपाल सिंह को मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री बनाया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *