Connect with us

Rotary News

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 ने EMU लाइन्स के CSR सहयोग से स्कूली बच्चों के लिए शुरू किया ‘वॉर्मथ फॉर विंटर’ अभियान; साहिबाबाद में बांटे कंबल और टोपियां

साहिबाबाद, उत्तर प्रदेश: दिल्ली-NCR में बढ़ती ठंड को देखते हुए, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 (RID 3012) ने EMU लाइन्स (EMU Lines) की CSR पहल के तहत एक विशेष राहत अभियान ‘वॉर्मथ फॉर विंटर – कंपैशन इन एक्शन’ लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से ठिठुरती ठंड में स्कूली बच्चों और समाज के कमजोर वर्गों को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया गया है।

कंपोजिट स्कूल साहिबाबाद में वितरण कार्यक्रम
इस अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में आज साहिबाबाद स्थित कंपोजिट स्कूल में एक वितरण समारोह आयोजित किया गया। यहाँ स्कूल के बच्चों को 315 कंबल और 315 ऊनी टोपियां प्रदान की गईं, ताकि वे ठंड के मौसम में सुरक्षित रहकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व
इस मानवीय कार्य के दौरान रोटरी के वरिष्ठ नेतृत्व और सदस्य उपस्थित रहे:
* डॉ. अमिता मोहिंद्रु, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (DG)
* संदीप इंदोरिया, अध्यक्ष – रोटरी क्लब इंदिरापुरम गेलोर
* राजेश गोयल, अध्यक्ष – रोटरी क्लब दिल्ली लेगेसी
* डॉ. धीरज के. भार्गव, चेयर और संस्थापक – RHAM फाउंडेशन व डिस्ट्रिक्ट क्लब कॉर्डिनेटर
* मनीषा भार्गव, डिस्ट्रिक्ट रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन (RHAM) चेयर
* प्रतीक भार्गव, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर
* डॉ. प्रीति नंदी, रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सैफायर

EMU Lines का बड़ा योगदान
यह पूरा अभियान EMU लाइन्स के CSR सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 2000 कंबल और 2000 ऊनी टोपियां वितरित करने का लक्ष्य है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. अमिता मोहिंद्रु ने EMU लाइन्स के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल बच्चों के प्रति हमारी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।
अभियान की रूपरेखा

यह मेगा ड्राइव अगले सात दिनों तक जारी रहेगी, जिसमें रोटरी के विभिन्न क्लब सक्रिय रूप से भाग लेंगे।आज का कार्यक्रम RHAM फाउंडेशन और 12 सहयोगी क्लब द्वारा वितरण में सहयोग किया गया और आगे के 15 प्रोग्राम विभिन्न क्षेत्रों में सहयोगी क्लबों के अध्यक्षों द्वारा किये जाएँगे।

प्रोजेक्ट का समन्वय तिरुपति बालाजी एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग केंद्र से किया जा रहा है, जिसकी कमान डिस्ट्रिक्ट क्लब कॉर्डिनेटर रोटेरियन धीरज भार्गव संभाल रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *