Connect with us

उत्तर प्रदेश

सहयोग ट्रस्ट ने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेने वाली बेटियों को फल और जूस किया वितरित

गाजियाबाद। सहयोग ट्रस्ट गाजियाबाद लगभाग  गत 7 महीने से बेटी निडर बनाओ अभियान को लेकर कार्य कर रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के विजन फिट इंडिया के तहत वैशाली सेक्टर 9 जज कॉलोनी में 40 बेटियों को मार्शल आर्ट की निशुल्क ट्रेनिंग कोच संतोष के द्वारा दी जा रही है। सहयोग ट्रस्ट की अध्यक्ष निशी त्यागी अपने ट्रस्ट के माध्यम से सभी बेटियों को उनकी मार्शल आर्ट की फुल ड्रेस की व्यवस्था निशुल्क पहले करा चुकी हैं और समय-समय पर खुद अपनी सहयोगी बहनों के साथ बच्चों को प्रोत्साहन देती रहती हैं। आज सभी बच्चों को खाने पीने के लिए फल और जूस वितरित किए गए। निशी त्यागी ने बताया सभी बच्चों को जिला स्तर पर मार्शल आर्ट की प्रतियोगिता के लिए तैयारी कराई जा रही है। बच्चों को इसके लिए किसी भी तरह की आवश्यकता होगी तो वह ट्रस्ट के माध्यम से निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ट्रस्ट की अध्यक्ष निशि त्यागी के साथ बड़ी बहन वरिष्ठ भाजपा प्रवासी कादम्बरी कौशिक जी, भाजपा नेता वरिष्ठ समाजसेवी हरीश मल्होत्रा जी, भाजपा महानगर सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग मिश्रा , समाजसेवी कार्तिक शर्मा , समाजसेवी अर्पित गुप्ता , ट्रस्ट के वरिष्ठ कोच संतोष , बबीता मित्तल , पुनम शर्मा , गुंजन त्रिपाठी , सीमा सिंह , आरती , संजीव सारंग आदि मौजुद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *