यमुना स्पोर्ट्स क्लब के इनडोर एम्फीथिएटर में किया गया, जिसका सफल संचालन किडीविडी एवं ब्रैंडस्पॉटिफाई द्वारा राजित चड्ढा एवं दिनेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में 3000 से अधिक बच्चों, अभिभावकों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन फूलों की होली की थीम पर आधारित रहा, जहाँ रंगों और पानी के स्थान पर पुष्पवर्षा के माध्यम से सुरक्षित एवं पारिवारिक वातावरण में होली मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक ओ पी शर्मा तथा एमसीडी पार्षद मोनिका पंत द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में एच पी गुप्ता, चेयरमैन, आईएमई कॉलेज का विशेष सहयोग रहा। साथ ही क्रिएटिव किड्स एवं बॉडीकेयर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन की समन्वयक टीम में प्रिया जैन, अक्षिता जैन, मिशिता बत्रा एवं रोहन शर्मा का सक्रिय योगदान रहा।
प्रसिद्ध कलाकार साज़ एवं प्रखर की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत के साथ प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं ऊर्जावान बना दिया। बच्चों के लिए रचनात्मक कार्यशालाएँ, मनोरंजक गतिविधियाँ, फोटो ज़ोन तथा विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।
यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की एक सार्थक एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।
