गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा गाजियाबाद के 27 वें ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मलेन के मुख्य पंजीकरण कार्यालय का उद्घाटन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं0 गोपाल दत्त शर्मा द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि रुप में विधायक पं0 संजीव शर्मा भी मौजूद रहे। इस के साथ साथ प0 सुरेंद्र कुमार मुन्नी, प0 के. के. शर्मा भी उद्घाटन समारोह में अतिथि रुप में मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष पं0 आदेश शर्मा द्वारा की गई।
आयोजन समिति के अध्यक्ष पं0 आदेश शर्मा ने बताया की अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मलेन विगत 27 वर्षों से लगातार महानगर एवं जनपद शाखा द्वारा आयोजित किया जाता रहा।परिचय सम्मलेन में पिछले वर्ष लगभग 600 पंजीकरण हुए थे। इस वर्ष यह संख्य बढकर 700 होने की संभावना है|
ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मलेन के मुख्य पंजीकरण कार्यालय के उद्घाटन के बाद पहले दिन ही 25 ब्राह्मण युवक-युवती का पंजीकरण हो चुके है| 27 वें ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मलेन 08 एवं 09 नवम्बर को अग्रसेन भवन लोहिया नगर में आयोजित किया जाएगा। इस परिचय सम्मलेन में एन.सी.आर. के साथ-साथ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा एवं यू.पी. के जनपदों से भी पंजीकरण होते है। बाहर के जनपदों से पंजीकरण करने वाले अभिभावकों के ठहरने की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा निशुल्क की जाती है|
ब्राह्मण युवक-युवती का पंजीकरण मुख्य पंजीकरण कार्यालय एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के स्थानीय कार्यालय में कराए जा सकते है| पंजीकरण ऑनलाइन भी संस्था की वेबसाइट www.abbmsgzb.in के माध्यम द्वारा कर ईमेल: abbmgzb@gmail.com पर भेजे जाएंगे|
उद्घाटन समारोह में पं. जे. के. गौड़, पं. जयनन्द शर्मा, पं. सुभाष शर्मा, पं. नरेश पाल कौशिक, पं. नरेन्द्र कुमार शर्मा, पं. अमित भारद्वाज, पं. विष्णु शर्मा, पं. परमानन्द गौड़, पं.जयनन्द शर्मा, पं. सुभाष शर्मा, पं.धीरज भार्गव, पं. आदेश शर्मा , पं. आदेश शर्मा, पं. आर के शर्मा, पं. विजय भरद्वाज, पं. संदीप शर्मा, पं. हरी ओम शर्मा, पं. आशुतोष शर्मा, पं. जे पी शर्मा, पं. हिमांशु भरद्वाज, पं. धीरज भार्गव, पं. डी डी शर्मा, पं. अशोक शर्मा, पं. फेरुदत्त शर्मा, पं. सुरेन्द्र शर्मा, पं. एस. के. शर्मा, पं. नितिन शर्मा, पं. राजेंद्र शर्मा, पं. मदन शर्मा आदि भी मौजूद रहे।