गाजियाबाद। वार्ड 87 के पार्षद अनुज त्यागी ने ज्ञान खंड 4 में नारियल तोड़कर पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। पार्षद अनुज त्यागी ने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप लगभग 7 लाख की लागत से पार्क निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। पार्षद अनुज त्यागी ने बताया कि पिछले काफी समय से पार्क की हालत काफी खस्ता है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करने पड़ रहा था। क्योकि पिछले लगभग 20 साल से कोई विकास कार्य नही हुआ। पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य के पुरे होने से लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर नीता राय, मुलचंद त्यागी , अशोक त्यागी , बलबीर चौधरी , सारणवीर चौधरी पुनिश त्यागी जी, चंद्रेश्वर सिंह जी, किशन स्वरूप जी इत्यादि नागरिक उपस्थित रहे।