Connect with us

उत्तर प्रदेश

साहिबाबाद में किया गया शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

गाजियाबाद। महानगर गाजियाबाद के बृज विहार मंडल के गांव साहिबाबाद में शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व विनेश कौशिक ने किया और इसका आयोजन पार्षद हिमांशु चौधरी जी के द्वारा किया गया।

यात्रा के दौरान लोगों ने शौर्य तिरंगा यात्रा पर फूल बरसाए और छोटे बच्चों ने और युवाओं ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। यात्रा में भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदे मातरम के नारों के साथ गूंजायन करते हुए यात्रा को कंप्लीट किया गया।

पार्षद हिमांशु चौधरी ने कहा कि यह यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई है और हमें खुशी है कि लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। पार्षद हिमांशु चौधरी ने कहा कि शौर्य तिरंगा यात्रा  का आयोजन गाजियाबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल  के निर्देश  और बृज विहार मंडल के मंडल अध्यक्ष नीरज रावल के निर्देशन में किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *