Connect with us

उत्तर प्रदेश

रालोद ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन

गाजियाबाद। रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष दीपमाला चौधरी के नेतृत्व  में वसुन्धरा  स्थित रॉयल पैलेस में सदस्यता अभियान और चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। रालोद के सदस्यता कार्यक्रम और विचार गोष्ठी में  मुख्य अतिथि रुप में शामिल हुई रालोद की महिला प्रदेश अध्यक्षा परिणीता सिंह का  कार्यकर्ताओं जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान  प्रदेश अध्यक्षा परिणीता सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला जिला अध्यक्षों को सामूहिक बैठक कर समन्वय बनाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करना चाहिए।विचार गोष्ठी की संयोजक दीपमाला चौधरी ने बताया कि अब पुरुषों के साथ पार्टी में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करने के साथ ही स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के विचारों को जमीन पर उतारने की जरूरत है केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी युवा और महिलाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम में  रिचा सिंह महासचिव खेल प्रकोष्ठ, पूनम गर्ग राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ, रेखा चौधरी महानगर अध्यक्ष , सुमन चौधरी जिला अध्यक्ष, राधिका रसिक प्रदेश उपाध्यक्ष, नीरज पवार खेल प्रकोष्ठ, सतवीर सिंह राष्ट्रीय सचिव,जगराज सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ ने प्रदेश उपाध्यक्ष दीपमाला चौधरी के नेतृत्व में बडी संख्या में महिलाओं को सदस्यता दिलवाई गई। जिनमें मुख्यत गुरप्रीत कौर कम्बोज, आशु वालिया, अनुपम सिंह, शीतल रस्तौगी, सुनीता श्रीवास्तव, मौमिता बासु, नीतू सिंह, गीता चौधरी, सरोज चौधरी, निशिता गर्ग, शिखा भटनागर, दिशा शर्मा, रीता तिवारी, इन्द्राणी त्यागी, निशा शंकर, नीतू गोयल, गीतिका शर्मा, किरण आदि शामिल रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *