Connect with us

उत्तर प्रदेश

कचरे का उठाव नहीं होने से लोग परेशान

गाजियाबाद। वसुंधरा सेक्टर 12 की परमानंद वाटिका के सामने से नगर निगम द्वारा पिछले काफी समय से कचरा नहीं उठाए जाने के कारण सेक्टर वासियों को परेशानी का सामन करने पड़ रहा है। नगर निगम कर्मियों की लापरवाही का नतीजा है कि कचरे का ढ़ेर लगातार बढता जा रहा है। इसको लेकर सेक्टर वासियों द्वारा नगर निगम कई बार शिकायत की गई है लेकिन समस्या का काई समाधान की नही हो रहा है। ऐसे नगर निगम की लापरवाही के कारण सेक्टर वासियों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामन करने पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी डॉ. धीरज के. भार्गव ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर 12 की परमानंद वाटिका के सामने से पिछले काफी समय से कचरे के ढेर लागा हुआ है। जिसके कारण गर्मियों में मच्छर से बीमारी होने का खतरा भी बना हुई है। उन्होंने बताया कि इस को लेकर नगर निगम के ऐप पर 10 अप्रैल, 24 अप्रैल, 26 अप्रैल, 29 अप्रैल और एक मई को शिकायत की गई है। लेकिन नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिससे सेक्टर वासियों में नगर निगम की कार्यशैली को लेकर काफी गुस्सा है।

जहां एक और नगर निगम गाजियाबाद सफाई व्यास्था को चाक चौबंद करने के बड़े बड़े दावे करता है वहीं दुसरी और नगर निगम कर्मियों की लापरवाही के कारण सड़कों के किनारे लगातार कचरे के ढ़ेर बढता जा रहा है। इस पर बार बार शिकायत करने के बावजूद भी शिकायतों का निस्तारण नही हो पा रहा है।

 

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *