गाजियाबाद। 18 अप्रैल 2025 को भारतीय तैराकों ने एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक उपलब्धि हासिल करते हुए, थलाईमन्नार (श्रीलंका) से धनुषकोडी (भारत) तक चुनौतीपूर्ण खुले समुद्र में 28 किलोमीटर लंबी पाल्क स्ट्रेट तैराकी को सफलतापूर्वक पूरा किया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने बताया कि इस दौरान उन्हें तेज़ हवा और समुद्री धाराओं का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने असाधारण साहस और एकजुटता के साथ यह उपलब्धि प्राप्त की।
इस दौरान उनके साथ आठ सदस्य टीम भी मौजूद रही। 28 किलोमीटर लंबी पाल्क स्ट्रेट को तैरकर पार करने में करीब साढ़े आठ घंटे का वक्त लगा। इस अभीयान के दौरान आठ सदस्य टीम ने रिले के रूप में 28 किलोमीटर लंबी पाल्क स्ट्रेट को तैरकर पार किया। आईएएस अभिनव गोपाल ने बताया, खुले समुद्र में तैराकी करना किसी चुनौती और खतरे से कम नहीं होता। इस चुनौती को पूर्ण करने में सफलता हासिल करने के पीछे निरंतर अभ्यास काम आया। बतादें कि इससे पुर्व मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं।