गाजियाबाद। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जल निगम गेस्ट हाउस, प्रताप विहार में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेता गण एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया , प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी , महापौर सुनीता दयाल, विधायक संजीव शर्मा और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने संयुक्त रुप से भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर जोश, जश्न और अनुशासन के साथ संगठन की मजबूती के लिए जुट जाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही इस मौके पर आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा कर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए भी विचार विर्मश किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष के पीडीए पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है जिसके मुखिया अखिलेश यादव हैं। संवाद कार्यक्रम से भारतीय जनात पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया गया।