Connect with us

उत्तर प्रदेश

नवरात्रि का तीसरा दिन : मां चंद्रघंटा की इस मंत्र से पूजा करने पर खुश होगी माता

गाजियाबाद (TBC News)। शारदीय नवरात्रि की शुरूआत रविवार 15 अक्टूबर से हो चुकी है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज का दिन मां चंद्रघंटा का है। माता के माथे पर बने घंटे के आकार के अर्द्धचंद्र की वजह से उन्हें मां चंद्रघंटा कहा गया है।
नवरात्रि के तीसरे दिन की स्वरूप मां चंद्रघंटा शेर पर सवार रहती हैं। माता के हाथों में कमल और कमडंल के अलावा अस्त-शस्त्र भी सुशोभित हैं। माता की पूजा करते समय सुनहरे या पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। मां चंद्रघंटा को अपनी पूजा से प्रसन्न करने के लिए सफेद कमल और पीले गुलाब की माला अर्पण करें। मां चंद्रघंटा की पूजा की शुरूआत पुष्प चढ़ाकर करें। उसके पश्चात माता को केसर की खीर और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। पंचामृत, चीनी और मिश्री भी मां को अर्पित करनी चाहिए।
श्रीदूधेश्वरनाथ मंदिर के श्रीमहंत नारायण गिरी ने बताया कि
माता के लिए इस मंत्र का उच्चारण करने पर माता खुश होंगी।

पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैयुर्ता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।

उन्होंने कहा कि इस मंत्र का उच्चारण करने से माता प्रसन्न होती हैं और माता की कृपा हमेशा बनी रहती है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना कर इस मंत्र के उच्चारण से माता की दया-दृष्टि और उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। मनचाहा वरदान मिलता है और परिवार पर भी माता की कृपा बनी रहती है। सुख-समृद्धि और संपत्ति बनी रहती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *