Connect with us

उत्तर प्रदेश

हर प्राणी को समभाव, न्याय, स्वतंत्रता व समता दिलाता है संविधान : इन्द्र विक्रम सिंह

 

डीएम की अध्यक्षता में मनाया गया ‘संविधान दिवस’, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा लाईव प्रसारण

 

गाजियाबाद। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान की उद्देशिका पाठन कार्यक्रम लोक भवन सभागार, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इसका लाईव प्रसारण कार्यक्रम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। लाईव प्रसारण के उपरान्त जिलाधिकारी सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद जिलाधिकारी ने संविधान की उद्देशिका पाठन किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने सभी गणमान्यों को शपथ दिलाई गयी। इसमें शपथ ली कि ”हम सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञान करते हैं कि भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करेंगे। संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेंगे। देश की संप्रभुता अखण्डता की रक्षा करेंगे। महिलाओं का सम्मान करेंगे। हिंसा से दूर रहकर बंधुता बढ़ाएगें। सामाजिक संस्कृति का संवर्द्धन व पर्यावरण का संरक्षण करेंगे। वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करेंगे। सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करेंगे।

व्यक्तिगत व सामूहिक गतिविधि में उत्कृष्टता बढ़ाएगें। सबको शिक्षा के अवसर प्रदान करेंगे एवं स्वतंत्रता आन्दोलन के आदर्शों को बढ़ावा देंगे। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि हमें भारत के संविधान पर गर्व है और सभी को गर्व होना भी चाहिए। संविधान की उद्देशिका, भारत के संविधान की आत्मा है। इसके शब्दों में पूर्ण संविधान का सार है। यदि हम संविधान की उद्देशिका को अंगीकृत और आत्मार्पित करते हैं तो समझ लिजिए की हमने पूर्ण संविधान को ही अंगीकृत कर लिया है। जिलाधिकारी ने संविधान की उद्देशिका के प्रत्येक शब्द का विस्तार से वर्णन करते हुए बहुत ही बारिकी और गम्भीरता से समझाया। उन्होने कहा कि संविधान हर प्राणी के लिए समभाव रखता है। सभी को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय दिलाता है। सभी को अपने विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है। सभी को अवसर और प्रतिष्ठा की समता देता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि हमें अपने संविधान पर गर्व है और मैं आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई देता है। एडीएम ई रणविजय सिंह ने संविधान को बनाने के समय पर प्रकाश डालते हुए अनेक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार व कितनी गंभीर परिस्थितयां होने पर भी डॉ.भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता व समिति के सदस्यों ने श्रेष्ठ, स्वतंत्र, निष्पक्ष संविधान को बनाने का कार्य किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.संतोष कुमार उपाध्याय, एआईजी स्टांप पुष्पेन्द्र, एसडीएम चन्द्रेश, जिला पूर्ति अधिकारी अमित कुमार सहित सभी अधिकारी/कर्मचारी और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *