गाजियाबाद। आरएचएएम (रहम) फाउंडेशन और जिला रोटरी स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्वारा मोदीनगर स्थित लक्ष्य पाठशाला में महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति प्रेरित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य पीरियड हाइजीन के महत्व को समझाना और महिलाओं को इससे संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से बचाना था। इस अभियान के दौरान महिलाओं और किशोरियों को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।

फाउंडेशन के कार्यकारी सदस्य आभाष कंसल ने बताया कि मोदीनगर स्थित लक्ष्य पाठशाला में आरएचएएम (रहम) फाउंडेशन और जिला रोटरी स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्वारा निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को 1000 सेनेटरी पैड का निशुल्क वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक आरएचएएम (रहम) फाउंडेशन द्वारा विभिन्न स्थानाें पर आयोतीज कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को 35000 सेनेटरी पैड का निशुल्क वितरण किया जा चुका है।
निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण और जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वीणा कंसल ने
उपस्थित महिलाओं और किशोरियों बताया कि मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि, इस दौरान हाइजीन जरूरी है।गंदा पकड़ा आदि के प्रयोग से संक्रमण होने का डर बना रहता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं और किशोरियों ने एक स्वर से मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने का संकल्प भी लिया।
आरएचएएम (रहम) फाउंडेशन इस अभियान में को रोटरी क्लब गाजियाबाद सेफरोन सहित इंदिरापुरम परिवार, गाजियाबाद इंडस्ट्रियल टाउन, गाजियाबाद सनराईज, गाजियाबाद नार्थ सेंट्रल, इंदिरापुरम गैलोर, दिल्ली ईस्ट एंड, दिल्ली मयूर विहार, गाजियाबाद ग्रीन, गाजियाबाद अशोक, गाजियाबाद आस्था, गाजियाबाद विस्टा, गाजियाबाद ग्रेस, गाजियाबाद रिदम, दनकौर, मयूर विहार सोनीपत मिडटाउन द्वारा भी सहयोग किया गया।