Connect with us

उत्तर प्रदेश

विधानसभा उपचुनाव केवल चुनाव ही नहीं है सभी की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ लक्ष्य हैं: भूपेंद्र चौधरी

गाजियाबाद। शहर विधानसभा के नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बूथ सम्मेलन का दीप प्रज्वलन कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विधिवत शुभारम्भ किया। प्रस्तावना बताने के लिए सबसे पहले चुनाव संयोजक पूर्व महापौर आशु वर्मा ने बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों के समक्ष संगठन की रचना का ब्यौरा प्रस्तुत किया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने सभी बूथ की रचना से जुड़े पदाधिकारियों का वृत्त लिया।


बूथ सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के मंच पर खड़े होने के साथ वहां सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर हाथ में प्रकाश वान खिलता हुआ कमल भारी जीत के समर्थन के संकेत में प्रदर्शित किया। बड़ा ही मनमोहक नजारा दिखाई दिया।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को बूथ पर डटे रहना है। नाराज लोगों की नाराजगी हर हाल में दूर करनी है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए ये चुनाव केवल चुनाव ही नहीं है सभी की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ लक्ष्य है। हमें सहजता के साथ लोगों से मिलना है जीत आपकी झोली में है।
संजीव शर्मा ने अपने संबोधन में सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति से भावविभोर होने की बात कही। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ जिस ऊर्जा से संगठन के लिए ऐतिहासिक काम किया है उसी प्रकार से इस उपचुनाव में भी सभी मिलकर एक नया इतिहास बनाएंगे।


प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के साथ मंचासिन क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया, भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यदुवंश, प्रदेश मंत्री वसंत त्यागी, योगी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप एवं मंत्री कपिल अग्रवाल, चुनाव प्रभारी हिमांशु मित्तल, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी,सांसद रमेश चंद्र तोमर, पूर्व राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, महापौर सुनीता दयाल, पूर्व महापौर आशा शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, बलदेव राज शर्मा, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, सरदार एसपी सिंह, अमर दत्त शर्मा, महेश अग्रवाल, अनिल स्वामी, चुनाव सह संयोजक राजीव शर्मा एवं सुनील यादव, हातम सिंह नागर, पवन गोयल, विजय मोहन, अशोक संत, राजीव त्यागी, डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, अमित कल्याणी, सरदार बलप्रीत सिंह, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, बॉबी त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

महिला मोर्चा अध्यक्ष उदिता त्यागी ने सभी महिला कार्यकर्ताओं के साथ बूथ सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं का प्रवेशिका और स्वागत का कार्य किया

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *